@ चंडीगढ़ हरियाणा
मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र को बनाए रखने में मतदाताओं की आवश्यक भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द अपनी वोटर आईडी बनाएं, ताकि सभी आगामी चुनावों में भाग ले सकें। मतदाता पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2024 है।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी के साथ फार्म-6 भर कर अपना मत दर्ज करा सकते हैं। यह फॉर्म https://www.ceoharyana.gov.in पर भी उपलब्ध है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

