लखमापुर गांव में किसान की रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

@ हरदोई उत्तरप्रदेश :

लखमापुर गांव में खेत की जुताई करवा रहे एक किसान की रोटावेटर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

जानकारी के अनुसार लखमापुर गांव निवासी इच्छाराम पांडेय पुत्र जुगल किशोर खेती किसानी घर परिवार का भरण पोषण करते थे।  सोमवार रात करीब 9 बजे वह रोटावेटर से अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिससे हादसा हुआ वह ट्रैक्टर और रोटावेटर मृतक के भांजे का बताया गया है।  सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...