@ मुंबई महाराष्ट्र :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेन्द्र फडणवीस को बधाई दी है। उन्होंने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।
देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।
एकनाथ शिंदे जी और अजित पवार जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।
यह टीम अनुभव और उत्साह का मिश्रण है और इसी टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है। यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
मैं महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।

