लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनायी गयी, उत्तराखंड के गाँधी स्वर्गीय इन्द्र मणि बडोनी की जयन्ती

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :

देवभूमी उत्तराखंड को देवो और वीरो की भूमी कहा जाता है यहाँ वीर चन्द्र सिह गढवाली, माधो सिह भन्डारी, तीलू रौतेली, पुरिया नेथानी, सुन्दरलाल बहुगुणा सहित अनेक विभूतियो ने जन्म लिया जिन्होंने समाज सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया ऐसा ही महान विभूति उत्तराखंड आंदोलन के प्रथम प्रेणता तथा जननायक स्व. इन्द्र मणि बडोनी का जन्म दिवस संस्कृति दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पौड़ी जिला के विकास खंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में उत्तराखंड के गाँधी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी के जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन नेगी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल, प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने दीप प्रज्वलित कर स्व. बडोनी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा स्व. बडोनी उत्तराखंड आंदोलन के प्रथम प्रणेता थे उन्होने तीस दिवसीय उपवास रखकर अलग राज्य की मांग की। विशिष्ट अतिथि राजमोहन सिह नेगी ने कहा स्वर्गीय बडोनी पहाड़ के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहे। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने उनके सामाजिक और राजनीति जीवन पर प्रकाश डाला और कहा उनके प्रयास से अनेक विद्यालय खोले गये जो अब राजकीय हो चुके हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल ने अपने संबोधन में कहा स्व.बडोनी ने जीवन प्रयांन्त पहाड़ की लोक संस्कृति बचाने में अपना अहम योगदान दिया। उनके द्वारा केदार मंचन से प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी मंत्र मुग्ध हो गये थे। वे कुशल रंगकर्मी थे वीर माधो सिह भंडारी का नाटय मंचन भी उन्हीं के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, नाटी नृत्य, कुमाँउनी नृत्य, जोनसारी नृत्य तथा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाबा केदार, जै बोला जै भगवती नन्दा, हम उत्तराखंडी छो, हे नन्दा है गोरा थडिया, चोंफाला गीतो की रंगा रंग छटा बिखेरी जिसमे आये सभी अतिथि गणो, अभिभावको ने बाल प्रतिभाओ की हुनर की जमकर तारीफ की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान भलगाँव सतीश चंद्र रावत प्रधान बखरोडी कल्याण सिह रावत, दिउसा यशपाल सिह प्रधान कलोडी विजय सिह, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विवेक कुकरेती, शिक्षक राजेश भारद्वाज कमल सिंह, महेश जोशी प्रमोद कुकरेती, शिवरतन नेगी, अनुज रावत, सीमा नेगी, प्राथमिक विद्यालय द्वारीखाल की प्रधानाअध्यापिका रिद्धि भट, रेखा ध्यानी, रूपेश रावत, रशिम रावत, अभिभावक सरला रावत, रामानन्द कुकरेती, भोला दत्त कुकरेती, ममता रावत दीपा देवी, सहित विभिन्न गाँवो से आये गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संचालन प्रिंसी उनियाल और विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रुप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...