@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत पूर्णिया जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया जिले के के. नगर प्रखंड में विभिन्न विभागों के विकास से संबंधित स्टॉल, हर घर नल का जल योजना, सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मां कामाख्या मंदिर प्रांगण में निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना अन्तर्गत अनुदानित बसों का वितरण किया। रंगभूमि मैदान स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के स्थल का अवलोकन तथा स्थानीय खिलाड़ियों से भी संवाद किया।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण-सह-प्रभारी मंत्री जनक राम के द्वारा पश्चिम चम्पारण में पर्चा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने 586 भूमिहीनों के बीच अभियान बसेरा-2 के तहत वास हेतु भूमि आवंटन से संबंधित पर्चा का वितरण किया। इस मौके पर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। उन्होंने सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए आम जनता को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा-सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी पदाधिकारियों को सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिये।

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, हुलासगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने 75 से अधिक दिन वाले दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को माह के अंत तक शत-प्रतिशत निष्पादित करने के निर्देश दिये।

वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवा, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता समेत कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा, 2025 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सरस्वती पूजा के सफल एवं सुचारू रुप से आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।