@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में बिहार विधानमंडल बजट सत्र- 2025-26 के दौरान उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा बिहार बजट का आकार पेश किया गया। सदन में 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ का बजट आकार पेश किया गया। इस बार पिछले वित्तीय वर्ष- 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपये अधिक है।

बिहार विधानमंडल बजट सत्र- 2025-26 के लिए उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए जानकारी दी कि 7 शहरों में एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर और वीरपुर में एयरपोर्ट का निर्माण तथा राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

बिहार विधानमंडल बजट सत्र- 2025-26 में उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास को और गति देते हुए पटना में महिला हाट, सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, पटना में महिलाओं के लिए जिम ऑन व्हिल, हर पंचायतों में गरीब लड़कियों के लिए विवाह मंडप की स्थापना, सभी प्रमुख शहरों में विमेंस हॉस्टल का निर्माण, सभी जिले में आधुनिक बस स्टैंड, हर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण, बेगूसराय में कैंसर अस्पताल की स्थापना तथा भागलपुर में मौसम विज्ञान केन्द्र के निर्माण, 38 जिले में बाजार समिति का जीर्णोद्धार, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर जोर दिया गया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेज़ी लाने और अप्रैल माह तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय के इस पाँच मंजिला नए भवन में 45 वर्ग कक्षों में 2,250 विद्यार्थियों के पठन-पाठन, 05 लैब, 04 स्मार्ट क्लास रूम, 01 स्पोर्ट्स हॉल, 01 परीक्षा हॉल, 02 कॉमन रूम, 01 पुस्तकालय, 01 ऑडिटोरियम, लिफ्ट, शौचालय आदि की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी।

बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव, बक्सर जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में हीट वेव/लू के संभावित खतरे को देखते हुए समीक्षा बैठक की। उन्होंने आपदा से बचाव हेतु सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित नीलाम पत्रवाद को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिये।

बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ससमय सही मात्रा में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित वाहन से कम वाहनों द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति करने वाले संवेदकों को ब्लैक लिस्टेड तथा बैकलॉग वाले संवेदकों को शो कॉज करें।