बिलासपुर में सोने-चांदी की दुकान में तीन महिलाएं खरीदारी के बहाने कर रही थीं जेवर चोरी

@ बिलासपुरछत्तीसगढ़ :-

बिल्हा स्थित सोने-चांदी की दुकान में तीन महिलाएं खरीदारी के बहाने आकर तीन साल से चोरी कर रही थीं। इधर, दुकान में लगातार घाटे के कारण दुकानदार परेशान था। जब उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज देखा, तो महिलाएं सोने के जेवर चोरी करती दिखीं।चोरी के मामले को सुलझाने वाली टीम में बिल्हा थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू, एसीसीयू के निरीक्षक अजहर, प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन कश्यप, अविनाश कश्यप, बोधु कुम्हार, महिला आरक्षक जिवंती भगत, सुनीता पाटले शामिल रहे।

दुकानदार ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की। इसके बाद पुलिस और दुकानदार उन पर नजर रखे हुए थे। दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचते ही पुलिस ने आरोपित महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं के कब्जे से 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी जब्त हुआ है। कुछ जेवर उन्होंने बेच दिए हैं।

आरोपित महिलाओं और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बिल्हा में रहने वाले मनोहर जायसवाल व्यवसायी हैं। उनकी बिल्हा में शिवशंकर ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। व्यवसायी ने बताया कि उनकी दुकान से सोने-चांदी के जेवर लगातार चोरी हो रहे थे।

सामान मिलाने पर इसकी जानकारी उन्हें हुई। इसके बाद उन्होंने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक किया, तो दो अप्रैल के फुटेज में तीन महिलाएं जेवर चोरी करती दिखीं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस भी महिलाओं की जानकारी जुटा रही थी।

रविवार को महिलाएं फिर से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आईं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की गई।

तब महिलाओं ने बताया कि वे तीन साल से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आकर चोरियां कर रही थीं। कुछ जेवर को उन्होंने एक महिला के पति के माध्यम से बेच दिया है। महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर जब्त किए है। तीनों महिलाओं और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने बताया कि मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। फिलहाल 23 तोला सोना जब्त हुआ है। आगे और भी जेवर मिलने की बात कही जा रही है। आरोपित ने और भी दुकानों से चोरी की होगी। इसकी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...