@ नई दिल्ली :-
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है जो कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची का हिस्सा है।। एंडरसन इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 42 वर्षीय एंडरसन ने पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने सात सौ चार विकेट लिए थे। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
प्रधानमंत्री का इस्तीफा सम्मान ऐसा सम्मान है जो ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री के त्यागपत्र के पश्चात उनके आदेश पर दिए जाते हैं। ऐसी सूची में, प्रधानमंत्री, वर्तमान सम्राट से प्रतिष्ठित लोगों को पीयरेज, नाइटहुड, डेमहुड या अन्य पुरस्कार प्रदान करने का अनुरोध कर सकता है।


Excellent post. I used to be checking constantly this blog and I am inspired! Extremely useful info specifically the closing part 🙂 I take care of such info a lot. I was looking for this particular info for a very lengthy time. Thanks and good luck.
Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!