RBI ने 2 लाख 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार को हस्‍तांरित करने की मंजूरी दी

@ नई दिल्ली :-

भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अधिशेष के रूप में दो लाख 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार को हस्‍तांरित करने की मंजूरी दे दी है। मुंबई में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बोर्ड ने घरेलू और वैश्विक आर्थिक स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 के लिए बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय विवरणों को भी स्‍वीकृति दी। यह बैंक का सरकार को दिया गया अब तक का सबसे अधिक लाभांश हस्तांतरण है। इसका उद्देश्य वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकारी वित्त को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...