@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
सूबे में यातायात को और बेहतर बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर कहा कि जेपी गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और इस पर लोगों का आवागमन सुगम तरीके से हो रहा है।
हम चाहते हैं कि दीघा से पश्चिम में कोइलवर पुल तक और उसके बाद फिर बक्सर तक जेपी गंगा पथ का विस्तार हो। साथ ही दीदारगंज से पूरब में करजान तक और उसके बाद मोकामा तक जेपी गंगा पथ का विस्तार हो। जे पी गंगा पथ परियोजना एक विशिष्ट परियोजना है, जो गंगा नदी के किनारे बनाया जा रहा है। जे पी गंगा पथ से गंगा नदी पर बने विभिन्न पुलों का भी जुड़ाव होगा, जिससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी और घटेगी और आवागमन तेजी से होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों के लिये विभिन्न पथों और पुलों की स्वीकृति दी गयी है। उसका निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। ग्रामीण पथों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी कई महत्वपूर्ण पथों एवं पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन और सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिये यदि और पथों एवं पुलों की आवश्यकता हो तो पथ निर्माण विभाग इसकी समीक्षा करे, राज्य सरकार उसे अपने संसाधनों से स्वीकृत कर निर्माण करायेगी।

उप मुख्यमंत्री-सह- प्रभारी मंत्री, पटना सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति तथा संभावित बाढ़- 2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और बाढ़ पूर्व तैयारियों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू के द्वारा मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में ‘सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज’ की इकाई का शिलान्यास किया गया। यह कंपनी दुनिया के कई बड़ी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करती है। इस मौके पर सूचना प्रावैधिकी मंत्री ने कहा कि बिहार अब देश के अन्य विकसित राज्यों की तरह तेजी से आईटी हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश की कई बड़ी कंपनियों ने बिहार में निवेश करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का जो वादा किया है, यह उस दिशा में यह एक मजबूत कदम है।

अरवल के जिलाधिकारी कुमार गौरव द्वारा समाहरणालय परिसर में आयुष्मान कार्ड से संबंधित बैठक हुई। मालूम हो के सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के लिए 26 मई से 28 मई तक राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय मामलों की सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त अपीलीय मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में बिक्रमगंज अनुमंडल में आगामी प्रधानमंत्री जी की संभावित यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा जिलास्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान- 2025 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शारदीय फसलों की बुआई एवं कृषि मौसम की औपचारिक शुरुआत की गई। उन्होंने नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों एवं सहायक निदेशकों को आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों से सीधा जुड़कर व्यवहारिक स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये।
This was very informative. I appreciate the clarity and depth.
This is a great resource. Thanks for putting it together!