मास्टर विनोद बने दूसरी बार नवीन शाहदरा ज़िला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

@ हरीश रावत उतर पूर्वी दिल्ली

👉 दिलशाद कॉलोनी के सिल्वर लाइन बैंक्वेट हॉल में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
👉 निगम पार्षद वीर सिंह पवार और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार अभिनंदन
👉 संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण को लेकर हुआ सार्थक संवाद

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के ठीक बाद संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने सभी 14 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसी कड़ी में नवीन शाहदरा जिले का अध्यक्ष पद एक बार फिर मास्टर विनोद को सौंपा गया है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी खुशी के मौके पर आज सीमापुरी विधानसभा के दिलशाद गार्डन वार्ड में निगम पार्षद वीर सिंह पवार और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मास्टर विनोद और नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिलशाद कॉलोनी स्थित सिल्वर लाइन बैंक्वेट हॉल में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

मंच पर जमी भाजपा की ताकत एकजुटता का संदेश

समारोह में मंच पर नवीन शाहदरा ज़िला अध्यक्ष मास्टर विनोद के साथ सीमापुरी विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश परिषद सदस्य कुमारी रिंकू, दिलशाद गार्डन वार्ड के निगम पार्षद वीर सिंह पवार, दिलशाद गार्डन मंडल अध्यक्ष गीता सिंह, नंद नगरी मंडल अध्यक्ष विशाखा अग्रवाल, सुंदर नगरी मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार भोलू राम, पूर्व पार्षद सुनील झा, दीप्ति जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास हांडा, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह कंडेरा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा ,हरीश रावत , संदीप कार्यालय मंत्री रवि शर्मा, तारा शर्मा, विनोद पवार, केदार सिंह चौहान, डी बी शर्मा ,महेश शर्मा ,कमलेश शर्मा , योगेंद्र पांडे, इंद्रजीत सिंह रावत, वीरेंद्र चौहान ,पंकज चौहान , राम कुमार राणा ,रीना शर्मा किरण जैसवाल, दीपा विष्ट, गीता अग्रवाल, पूर्व महामंत्री रघु, रेनु शर्मा, विनोद सती ,गोपाल सिंह तोमर, नंद किशोर, गोरी सोनवाल, दोनेश, पुनीत पवार, राजरानी सहित समस्त RWA पदाधिकारियों ब्लैक एंड वाइट एन जी ओ के सभी पदाधिकारी गण और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

कार्यकर्ताओं को मास्टर विनोद का संदेश : ‘संगठन सर्वोपरि, हर कार्यकर्ता परिवार का हिस्सा’

मास्टर विनोद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा —

मैं दिल से निगम पार्षद वीर सिंह पवार और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इतना भव्य स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया। पार्टी और संगठन सर्वोपरि है। हमें किसी भी गुटबाज़ी से दूर रहकर हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ देना है। पहले के जिला अध्यक्षों ने पार्टी को आगे बढ़ाने का जो काम किया, उससे कहीं ज्यादा मेहनत हमें करनी होगी। हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा। मैं 10 तारीख के बाद हर मंडल में प्रवास करूंगा। हमारे ज़िले में बहुत बदलाव होने वाला है। देखने में भले मैं कमजोर लगूं, लेकिन एक्शन में तेज़ हूं।

उन्होंने आगे कहा कि

मैं शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूं। मेरे पिताजी मेरी शादी के छह महीने बाद ही गुजर गए थे। ग़ालिब की ये पंक्ति याद आती है —
उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ़ करता रहा।

संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान

इस अवसर पर संगठन की वर्तमान भूमिका, आगामी रणनीतियाँ और जमीनी कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए अनेक प्रस्ताव और सुझाव रखे गए। मास्टर विनोद ने कहा कि

निगम पार्षद और जनप्रतिनिधियों को भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए। किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं होगी। पार्टी के लिए दिलोजान से लगे रहना ही हमारा धर्म है।

इस स्वागत-सम्मान समारोह ने न केवल कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा, बल्कि पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी प्रमाण दिया। अब देखना होगा कि मास्टर विनोद के नेतृत्व में नवीन शाहदरा भाजपा संगठन किस तरह नई ऊंचाइयों को छूता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...