बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बैठक में 6 प्रमुख महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयी। ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रुपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त है जो कि इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया जा रहा है। पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ता को डेढ़ गुणा बढ़ाने का भी आदेश दिया जा रहा है। हमने लक्ष्य रखा है कि हमने यह लक्ष्य रखा है कि राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में इस वर्ष होनेवाले चुनाव से पूर्व पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो जाये।
👉 नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति के आवेदन को जिला पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार निष्पादित करने की कार्रवाई करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को पहले केवल आकस्मिक मृत्यु होने पर ही 5 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान की राशि दी जाती थी, अब पंचायत प्रतिनिधियों के अपने कार्यकाल में सामान्य मृत्यु होने पर भी 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया जा रहा है। साथ ही यदि पंचायत प्रतिनिधि, बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उन्हें भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। एयर इंडिया के विमान हादसे की इस खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूं। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
👉 नीतीश कुमार ने आचार्य किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान परिसर, पटना में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन-सह-संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संजय झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉 श्रम संसाधन विभाग, बिहार के सचिव दीपक आनन्द के द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस, 2025 के अवसर पर दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में “बाल श्रम के विरुद्ध बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत इस अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक पहल करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। आइए, मिलकर संकल्प लें- बाल श्रम मुक्त बिहार की ओर कदम बढ़ाएं! कार्यक्रम में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, सदस्य शौकत अली, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण सुनील कुमार यादव, श्रमायुक्त राजेश भारती तथा अपर श्रमायुक्त आदित्य राजहंस मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉत्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में मद्य-निषेध एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शराब माफियाओं के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई, कन्विक्शन दर में तेजी लाने, जब्त शराब का अविलंब विनष्टीकरण, जब्त वाहनों का विधिवत मूल्यांकन तथा नीलामी करने, चेकपोस्ट को क्रियाशील रखने तथा लंबित मामलों की थानावार समीक्षा कर त्वरित गति से निष्पादित कराने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में ICDS तथा महिला विकास निगम के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर आईसीयू चालू कराने के निर्देश दिये। साथ ही इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण कर निर्देश दिया कि इमरजेंसी वार्ड में ऐसी व्यवस्था करें ताकि वार्ड में आने वाले मरीज की स्थिति की तुरंत पहचान हो सके और उसकी वर्तमान स्थिति के अनुसार उसकी सही चिकित्सीय व्यवस्था की जा सके।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार जिला अन्तर्गत कई नदियों के तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित बाढ़ के पूर्व राहत एवं बचाव क मद्देनजर सभी कटाव निरोधी कार्य करने एवं तटबंधों की मरम्मति के निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कृषि से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...