शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 678 अंक उछला

@ मुंबई महाराष्ट्र :-

सोमवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी एवं पेट्रोलियम शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लोटी ।

मानक सूचकांक सेंसेक्स में करीब 678 अंक और निफ्टी में 228 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 677।55 अंक यानी 0।84 प्रतिशत उछलकर 81,796।15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 747।22 अंक बढ़कर 81,865।82 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 227।90 अंक यानी 0।92 प्रतिशत चढ़कर 24,946।50 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजारों में दो दिन के अंतराल के बाद तेजी लौट आई। ईरान-इजराइल संघर्ष छिड़ने से पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 1,396।54 अंक और निफ्टी 422।8 अंक गिर गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...