वनप्लस नॉर्ड सीरीज में दो सस्ते 5G फोन लॉन्च होंगे

@ नई दिल्ली :-

OnePlus Nord सीरीज में दो सस्ते 5G फोन जल्द लॉन्च होंगे। कंपनी ने अपने इन दोनों फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। इनके साथ वनप्लस Buds 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किया जाएगा।

वनप्लस नॉर्ड सीरीज के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 का अपग्रेड होंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ही इन दोनों फोन की लॉन्चिंग को लेकर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था।

OnePlus Nord 5 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकते हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही, ये दोनों फोन तगड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus Nord 5 को कंपनी OnePlus 13s की तरह कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश फीचर को सपोर्ट करेगा। वहीं, Nord CE 5 में कंपनी बड़ा डिस्प्ले पैनल दे सकती है। ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं। हालांकि, स्टैंडर्ड वेरिएंट में CE के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर फीचर्स मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...