केंद्र सरकार 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag वार्षिक पास शुरू करेगा

@ नई दिल्ली :-

केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा यह नीति 60 किलोमीटर के भीतर बने टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चली आ रही लोगों की शिकायतों को दूर करने वाली साबित होगी। लोगों को सुगम सफर की अनूभूति होगी और टोल संबंधी उनकी अड़चनें दूर होंगी।

सुगमता के मामले में व्यावहारिक रूप से नई टोल नीति की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सड़क परिवहन मंत्रालय, NHAI और टोल आपरेटर इलेक्ट्रानिक टोलिंग ढांचे में कितना सुधार कर पाते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टि से यह पास लोगों का खर्च लगभग एक तिहाई करने वाला है।’

वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है । तीन हजार रुपये का वार्षिक पास कई माध्यमों-राजमार्ग एप, NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट पर जाकर रीचार्ज किया जा सकता है। इसके लिए एक लिंक आम जनता के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...