@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन परिसर में राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय तथा राजभवन अतिथिगृह के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय एवं राजभवन अतिथिगृह निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द और उच्च गणुवत्ता के साथ पूर्ण करें।

नीतीश कुमार ने बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार विधानमंडल परिसर स्थित आयोजित राजकीय समारोह में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भारत सरकार द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

पटना के जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में प्रसिद्ध विरासत स्थल बड़ी पटन देवी मंदिर के सरंक्षण कार्य तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अभियंताओं तथा अधिकारियों को तेजी से शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में इस बैठक में मुख्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री, कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से कीटनाशक एवं तरल उर्वरक का छिड़काव, नगदी फसल यथा मूंगफली, बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न का आच्छादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने, पीएम किसान सम्मान निधि, गरमा बीज वितरण, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर में कृषि सखी एवं बीआरसी से चयन करने, पौधा संरक्षण परामर्श एवं उपादान वितरण योजना, मिट्टी नमूना जांच, वर्मी कॉंपोस्ट पीट एवं गोबर गैस प्लांट तथा हरित चादर योजना के क्रियान्यवन को बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये।

किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में पी.एम.सूर्य घर योजना हेतु डी.एल.सी. की बैठक हुई। उन्होंने पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर ढंग से योजनाओं के क्रियान्वयन को लागू करने के निर्देश दिये।

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व एवं किसान निबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक में अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, किसान समन्वयक एवं किसान सलाहकार मौजूद रहे।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मानने की अपील की।

सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा अंतर्गत वर्णित प्रावधानों के अनुपालन हेतु किया जा रहे कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये।