@ नई दिल्ली :-
विश्व MSME दिवस पर, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की भावना और जज़्बे को सलाम किया है — जो हर दिन चुपचाप हमारी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देते हैं।

चाहे वह एक फ्रीलांस डिज़ाइनर हो जो स्कूल ड्रॉप-ऑफ के बीच क्लाइंट कॉल्स संभाल रहा हो, या फिर किसी छोटे शहर की वह 50 लोगों वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जो डेडलाइन, भरोसे और चाय ब्रेक्स पर चलती है, MSME हर जगह हैं। लेकिन जहां भी ये आगे बढ़ते हैं, अनिश्चितताएं भी साथ चलती हैं। ऐसे में बीमा अहम भूमिका निभाता है, फिर भी कई लोग इसे अब भी एक विकल्प भर मानते हैं।
आज के तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में, कोई भी छोटी रुकावट बड़ा नुकसान बन सकती है, जैसे मशीन का खराब हो जाना, साइबर अटैक या अचानक आग लग जाना। इससे न सिर्फ काम रुकता है, बल्कि सालों की मेहनत एक झटके में खतरे में पड़ सकती है। इसीलिए आज बीमा कोई लग्ज़री नहीं, बल्कि कारोबार की निरंतरता के लिए ज़रूरी उपकरण बन चुका है। हालांकि पारंपरिक बीमा मॉडल अक्सर जटिल, सख्त और MSME के कामकाज से मेल नहीं खाते।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस समझता है कि MSME को तेज़, सरल और समझदारी भरी सेवा चाहिए। उनके पास न तो लंबे फॉर्म भरने का वक्त होता है, न ही धीमे जवाबों या एक जैसे कवरेज के लिए सब्र। हमारा मकसद है बीमा को आसान बनाना, खरीदने से लेकर प्रबंधित करने तक, और छोटे कारोबारों के लिए पूरी तरह प्रासंगिक बनाना।यहां जानिए, कैसे रिलायंस जनरल इंश्योरेंस भारत की कारोबारी रीढ़ यानी MSME के लिए बीमा के अनुभव को नया रूप दे रहा है:
· कभी भी, कहीं से भी खरीदें या मैनेज करें: MSME मालिक अपने फोन या लैपटॉप से बीमा खरीद सकते हैं या रिन्यू कर सकते हैं, बिना किसी एजेंट या दफ्तर गए।· बदलती ज़रूरतों के हिसाब से लचीला कवरेज: चाहे आपका व्यवसाय मौसमी हो, नया स्टार्टअप हो या तेजी से बढ़ता कारोबार, रिलायंस ऐसी पॉलिसी देता है जो आपके साथ बदलती है।· तेज़ और पारदर्शी क्लेम प्रोसेस: समय ही पैसा है। कम कागज़ी झंझट और साफ़-सुथरे संचार के साथ क्लेम की प्रक्रिया तेज़ की जाती है, ताकि कारोबार जल्दी पटरी पर लौटे।
· जटिल शब्द नहीं, मानवीय सलाह: चाहे आपकी टेलरिंग शॉप हो, छोटी लॉजिस्टिक्स फर्म या फैब्रिकेशन यूनिट, हमारे सलाहकार आपकी ज़रूरतें समझते हैं और सही समाधान सुझाते हैं।
यह सिर्फ बीमा नहीं है — यह भरोसे, तकनीक और पारदर्शिता पर आधारित एक सशक्त जोखिम प्रबंधन उपकरण है।
अक्सर बीमा वह आखिरी चीज़ होती है जिसके बारे में कोई बिज़नेस फाउंडर सोचता है — लेकिन जब कोई संकट आता है, तो यही सबसे ज़रूरी साबित होता है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का लक्ष्य है कि छोटे और मध्यम व्यवसायों को आसान सलाह, असली कहानियों और सही टूल्स से सशक्त बनाया जाए — ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जोखिमों का सामना कर सकें।
