देश में सबसे पहले हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया : महीपाल ढांडा

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका भी अहम रहेगी।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले हरियाणा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। इस नीति के तहत ही प्रदेश के राजकीय कॉलेजों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जाएगा। कॉलेजों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा और खिलाड़ियों को भरपूर मात्रा में खेल के संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...