बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जे.पी. गंगा पथ पहुंचे और गाय घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने जे.पी. गंगा पथ के किनारे किये जा रहे पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और बेहतर ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर रूककर दीघा से सोनपुर तक जे.पी. सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस पुल के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से पटना से सारण प्रमंडल की तरफ जानेवाले लोगों को आसानी होगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने में यह पुल काफी उपयोगी होगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जे.पी. सेतु पर वाहनों का दबाव कम होगा।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने जे.पी. गंगा पथ के दीघा घाट, कृष्णा घाट एवं गांधी घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों को देखा। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें।
👉 पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 में प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी 14 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को गणना फॉर्म (ई.एफ.) का शत-प्रतिशत वितरण एवं संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से संपूर्ण पटना जिला में हर सप्ताह दो दिन- शनिवार एवं रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक शिविर लगाने के निर्देश दिये।
👉 रोहतास की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी उदिता सिंह द्वारा बिक्रमगंज में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्र की जांच की तथा संग्रह कार्यों में प्रगति का जायजा लिया।
👉 नवादा की जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व, 2025 के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्वक और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
👉 भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से एक 5 वर्षीय बालिका को दत्तक ग्रहण नियमावली, 2022 के अंतर्गत कानूनी रूप से गोद दिया गया। इस मौके पर दंपती ने जिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा बाजार समिति परिसर स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, मनीष, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...