जापान ओपन बैडमिंटन में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे दौर में

@ नई दिल्ली :-

तोक्‍यो में जापान ओपन बैडमिंटन में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच गई है। पुरूष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई।

पुरूष डबल्‍स में सात्विक और चिराग ने शुरुआती मुकाबले में दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और किम डोंग जू को लगातार सेटों में 21-18, 21-10 से हराया। लक्ष्य  सेन ने चीन के वांग झेंग जिंग को लगातार सेटों में 21-11, 21-18 से मात दी। परन्‍तु, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु पहले दौर में ही कोरिया की सिम यू जिन से हारकर मुकाबले से बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...