डीएवी चिड़िया में जिला चाइल्ड हेल्पलाइन ने चलाया जागरूकता अभियान

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

सेल संबद्ध डी. ए .वी पब्लिक स्कूल चिड़िया के प्रार्थना सभा में जिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 केस वर्कर मनोज कुमार दास द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया ।जिसमें बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी , बाल शोषण आदि विषयों पर जानकारी दी गई साथ ही साथ किसी भी तरह की समस्या होने पर 1098 पर फोन करने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है । नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए सबों को एकजुट होना चाहिए। नशा मुक्त समाज भारत देश को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है।

इस सभा में डीएवी चिड़िया के शिक्षकों में कर्ण सिंह आर्य,राकेश कुमार मिश्रा,मौसमी दास गुप्ता,समीर प्रधान संतोष कुमार,सुजीत कुमार,एस के पांडेय, ललित महतो, मोमिता मजूमदार,सुमित सेनापति, संजू कुमारी ,जितेंद्र त्रिवेदी ,ललित महतो,किशोर झा,तनमोय चटर्जी,अभय सिन्हा,संदीप चक्रवर्ती,आशीष झा,देवाशीष बेहरा नित्यानंद भकत,सुखेन प्रसाद के साथ साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर से उपस्थित थे । घ्यातव्य है कि उक्त अभियान क्षेत्र के अन्यत्र स्थानों में भी चलाया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन , जिला बाल संरक्षण इकाई पश्चिम सिंहभूम चाईबासा एवं पंचायत प्रतिनिधियों का विषेश सहयोग मिला । साथ ही साथ बच्चों को बाल अधिकार एवं आत्मरक्षा की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...