भारतीय तटरक्षक बल और कोरियाई तटरक्षक बल के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक

@ नई दिल्ली :-

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और कोरियाई तटरक्षक बल (KCG) के बीच 13वीं उच्च स्तरीय बैठक (HLM) 21 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महानिदेशक एस. परमेश, AVSM, PTM, TM, महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक बल और कोरिया तटरक्षक बल के आयुक्त जनरल किम योंग जिन ने किया, जो 20-24 जुलाई 2025 तक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

बैठक के दौरान समुद्री खोज और बचाव (SAR), प्रदूषण प्रतिक्रिया (PR), और समुद्री कानून प्रवर्तन (MLE) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में परिचालन सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने 2006 में दोनों एजेंसियों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के ढांचे के तहत सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, अंतर-संचालन को बढ़ाने और नियमित कार्मिक आदान-प्रदान को बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

इस यात्रा के हिस्से के रूप में, केसीजी प्रतिनिधिमंडल 23-24 जुलाई 2025 तक मुंबई की यात्रा भी करेगा, जहाँ वे मेसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) और भारतीय तटरक्षक गश्ती पोत का औद्योगिक दौरा करेंगे, जिससे समुद्री औद्योगिक और परिचालन संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

इस बैठक ने दोनों तटरक्षकों के बीच स्थायी और पेशेवर संबंधों को नई गति प्रदान की और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...