@ राजेश डंडरियाल दिल्ली/ एन सी आर
भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर भारतीय पोस्टल एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय डाक विभाग के प्रत्येक मंडलीय कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ (पोस्टल) के बैनर पर सभी सम्बद्ध एसोसिएसन द्वारा जिनमें आरएमएस और पोस्टल के सभी सदस्य कर्मचारी साथियों ने फेडरेशन द्वारा 41 सूत्रीय मांग पत्र जो सरकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को सौंपा है ।

उसके लिए 22 जुलाई 2025 को रात्रि कालीन धरना दिया गया जिसके परिणाम स्वरुप संपूर्ण भारतवर्ष में डाक विभाग के सभी भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशव्यापी यह धरना बहुत सफल रहा।
अतुल ग्रोव रोड दिल्ली में धरने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पूर्व संगठन मंत्री संतोष कुमार सिंह , अध्यक्ष त्रिलोकी टंडन , सेक्रेटरी जनरल बीपीएफ अनंत कुमार पाल , कार्यालय प्रभारी प्रेमचंद ,फेडरेशन सचिव सोनू कौशिक , दिल्ली परिमंडल सचिव सुधांशु,मंडलीय सचिव अफजल मीडिया प्रभारी भारतीय मजदूर संघ संतराम उपस्थित थे।
पत्रकार राजेश डंडरियाल से चर्चा करते हुए अध्यक्ष त्रिलोकी टंडन ने कहां कि भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम भविष्य के लिए और राष्ट्रहित में हम सदैव काम करने के लिए कृत संकल्प हैं । देश ओर डाक विभाग के निरंतर उन्नति के लिए ओर विकास के लिए प्रत्येक कर्मचारी रात दिन सतत कार्यरत रहेगा।

