@ नई दिल्ली :-
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने 31 जुलाई 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। वे वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम का स्थान लेंगे, जो भारतीय नौसेना में चार दशकों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर, वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड के गौरव स्तंभ पर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फ्लैग ऑफिसर को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था और वे संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला; संयुक्त सेवा कमान एवं स्टाफ कॉलेज, श्रीवेनहम, यूनाइटेड किंगडम; कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, अमेरिका के पूर्व छात्र हैं।
अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित, फ्लैग ऑफिसर ने अपने नौसैनिक करियर में कई प्रमुख परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मिसाइल पोत विद्युत और विनाश, मिसाइल कोरवेट कुलिश, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक मैसूर और विमानवाहक पोत विक्रमादित्य की कमान शामिल है।
रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि मुख्यालय में मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में कार्य किया और भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय नौसेना सुरक्षा दल के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो नौसेना के सभी क्षेत्रों में परिचालन सुरक्षा की देखरेख करता है। इसके बाद, उन्होंने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के वर्क-अप संगठन का नेतृत्व किया, जिसके बाद उन्हें पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वॉर्ड आर्म की कमान संभालने के बाद, उन्हें भारत सरकार के फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और ऑफशोर सिक्योरिटी एंड डिफेंस के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।
वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, फ्लैग ऑफिसर ने मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक एवं कार्मिक प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन किया। एफओसीआईएनसी वेस्ट के रूप में अपने वर्तमान कार्यभार से पहले, उन्होंने एनएचक्यू में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया।
वीएडम कृष्णा स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यताओं में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से बीएससी की डिग्री; कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कोच्चि से दूरसंचार में एमएससी; किंग्स कॉलेज, लंदन से रक्षा अध्ययन में एमए; मुंबई विश्वविद्यालय से सामरिक अध्ययन में एमफिल; और मुंबई विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में पीएचडी शामिल हैं।

Stylish shades like sunglasses EyeOns, https://beforeitsnews.com/self-sufficiency/2025/03/10-key-spring-2025-fashion-trends-you-need-to-know-now-2541400.html never go out of fashion.