बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलान्तर्गत आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बने कार्यक्रम स्थल से 181 करोड़ रुपये लागत की कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना का तथा राजापुर पुल के पास बने कार्यक्रम स्थल से 91.27 करोड़ रुपये लागत की आनन्दपुरी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने शिलान्यास करने के पश्चात् कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) एवं आनंदपुरी नाला का निरीक्षण भी किया।
👉 नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित होनेवाली एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 के शुभंकर एवं लोगो का अनावरण किया। मालूम हो कि एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल 9 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भाग लेनेवाले देशों में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, लंका, मलेशिया एवं नेपाल शामिल हैं।
👉पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी से देश के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ₹20,500 करोड़ की सीधी सहायता राशि का हस्तांतरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के बापू सभागार, पटना में उप मुख्यमंत्री-सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृषि मंत्री, बिहार विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। यह सहायता राशि किसानों के सम्मान का प्रतीक है, जो सीधे उनके खातों में स्थानांतरित होती है। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बिहार के कई मंत्रीगण एवं वरीय अधिकारीगण शामिल हुए।
👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम और वरीय पुलिस अधिक्षक के द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2025 के आयोजन हेतु गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया। गांधी मैदान, पटना में परेड का पूर्वाभ्यास हो रहा है एवं अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 13.08.2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे होगा। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से गाँधी मैदान, पटना में तत्काल प्रभाव से दिनांक 14.08.2025 तक मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉकर्स तथा अन्य प्रयोजनों से आने वाले व्यक्तियों सहित आम लोगों के लिये प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
👉मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने डीपीओ, ICDS को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पावर प्वांइट के माध्यम से सभी सूचकांकों को प्रदर्शित किया गया। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों के उपाधीक्षक तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
👉नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि खऱीफ मौसम प्रारंभ हो चुका है। जिले भर में सामान्य वर्षापात होने के कारण धान की रोपनी बड़े पैमाने पर किया गया है। उर्वरक प्रतिष्ठान के पॉस में प्रदर्शित उर्वरक की मात्रा एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। किसी प्रकार की अनियमितता प्रतिवेदित हाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...