@ नई दिल्ली :-
पूर्वी दिल्ली स्थित निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास एस एस एस स्टूडियो मे जाने-माने प्रोडक्शन हाउस गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर शफीक उर रहमान के द्वारा 31 जुलाई 2025 को एक शानदार शो का आयोजन किया गया जिसका टाइटल रहा “तुम मुझे यूं भुला न पाओगे” जिसमें मोहम्मद रफी साहब के फिल्माए गीतों को पेश किया गया और बहुत ही अच्छे अच्छे सिंगरो ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज की।

गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर शाफिक उर रहमान के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया साथ ही चीफ गेस्ट रहे योगेश मलिक (अबया प्रोडक्शन) और शालू राठी (वि एल प्रोडक्शन) चीफ पैट्रन रही, साथ ही मोहम्मद यूनुस नासिब और शीन नवाबी (मोटर विजन), सुनील परासर (सीनियर जर्नलिस्ट), हा सरफराज , रवि राठी , धर्मेंदर तोमर यह सभी स्पेशल गेस्ट के रूप मैं शामिल हुए।
तबस्सुम अंसारी , प्रमोद अग्रवाल , सुषमा कक्कर , एस. नासिर , साजिद अंसारी , शबीना अंसारी , मोहम्मद तालिब , नौशाद खान , टिका राम , राजू शील , अशोक लेहरी , अशोक लुहेरा , दीप्ति चौधरी , विनीता सक्सेना , विजय किशोर , आनंद गौतम , रविंदर सिंह , उस्ताद अब्दुल रेहमान खान साहब, अनवर अली , मनोज वरखा , ऋषि गुरु और जाने मने पवन शर्मा जो की मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ मैं पहचाने जाते है आदि सिंगर उपस्थित रहे ।
दिल्ली के जाने मने एंकर भी उपस्थित रहे जिनमे मुकेश दयाल, अबरार कुरैशी, रिहान नज़्मी, दिलशाद अंसारी, अन्नू फ्रैंक, उपमा दुआ, और न्यूज़ रिपोर्टर अनिल अरोड़ा (चेतन एडवेर्टीस्मेंट), सावन गोयल (जतिनभारतीय न्यूज़), ज्योति चौहान (ज्योति उजाला न्यूज़) ।
दिल्ली की जनि मानी मॉडल श्वेता चुघ, कविता अरोड़ा (फैशन डिज़ाइनर), अविनाश सैनी (एडुकेशनिस्ट एंड सोशलिस्ट), जुनैद हस्सन खान (एक्टर एंड मॉडल) ।

सिंगरों की बात करें तो एक से बढ़कर एक सिंगर ने अपने अपने गीतों को पेश किया और मोहम्मद रफी साहब को याद किया। गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस समय- समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है और हमेशा करता रहेगा क्योंकि संगीत के प्रति गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस की जो लगन है वह दिखाई देती है और साथ ही इस तरह के आयोजन करके शफीक उर रहमान ने बताया कि हमारे दिल को सुकून मिलता है ।
हम अपने लेजेंडरी सिंगरों एक्टरों या कोई भी महान कलाकार होता है तो उनकी याद में कार्यक्रम करते हैं तो दिल को सुकून मिलता है और आगे भी हम कोशिश करेंगे इस तरह के कार्यक्रम करते रहे जिससे कि आने वाले नए टैलेंट को दुनिया के सामने पेश होने का मौका मिलेगा और साथ ही हमारी खुशकिस्मती है कि हम उन लेजेंडरी सिंगरों एक्टरों को याद कर रहे है जिन्हें दुनिया सलाम करती है और इस शो की एंकरिंग उस्ताद बहार आलम (दिल्ली घराना) ने की जो की बोहोत शानदार रही।
शो की अंत मैं बहार आलम ने टाइटल सोंग “तुम मुझे यूं भुला न पाओगे” गाकर सबका मुँह मोहलिया ।

