@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जे.पी. सेनानियों का पेंशन 7,500 रुपये से 15,000 रुपये पेंशन की राशि एवं जिनको 15,000 राशि प्राप्त हो रही है उनको अब 30,000 रुपये पेंशन की राशि मिलेगी। वहीं बीएलओ का पारिश्रमिक ₹10,000 से बढ़ाकर 14,000 रुपए किया गया है. बीएलओ सुपरवाइजर का 15,000 से बढ़ाकर 18,000 किए जाने की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई तथा अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की नदियों के जलस्तर की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नदियों के किनारेवाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। साथ ही प्रभावित लोगों को यथाशीघ्र और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से करते रहें। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद से ही हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। मॉनसून के पूर्व संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जाती है और S.O.P. के अनुसार सभी को कार्य करने के निर्देश दिए जाते हैं।

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से मिलकर गुणवत्ता का फीडबैक लिया तथा चिकित्सा शिविर और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी, 2025 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

बक्सर के जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 को देखते हुए डिस्पैच सेंटर एवं रिसेप्शन सेंटर का निरीक्षण किया गया।

किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के द्वितीय चरण का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।