बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन का अतिशीघ्र परिचालन, बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित होंगे

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य (जेडआरयूसीसी ) अरुण जोशी ने अपने विचारो को साझा करते हुए बताया कि
प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु हो रहे प्रयासों के लिए राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा प्रशंसा के पात्र है ।

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेलमंत्री को पत्राचार कर झारखण्ड और ओडिसा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन का अतिशीघ्र परिचालन आरंभ करने का आग्रह किया है।

यह कहा कि झारखण्ड के बड़ाजामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोशी, झीकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां तथा बडबील (ओडिसा-क्योंझर जिला) के कोल्हान क्षेत्र से आयरन-ओर तथा बॉक्साइट की माल ढ़ुलाई से चक्रधरपुर रेल मंडल, वर्षों से भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करनेवाला क्षेत्र रहा है।

बावजूद इसके इस क्षेत्र की एक बड़ी जनसंख्या रेल आवागमन की पर्याप्त सुविधा से वंचित है। सड़क मार्ग से सफर करने पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता को किराये के रूप में अधिक खर्च का वहन भी करना पड़ता है। श्री वर्मा ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए रांची से सीधी रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।

आवश्यक है कि बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के संचालन हेतु शीघ्र रैक आवंटन कर ट्रेन परिचालन प्रारंभ की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...