BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते पकड़ा 

@ जम्मू और कश्मीर :-

BSF के जवानों ने 07 सितंबर 2025 को लगभग 21:10 बजे, एक संदिग्ध गतिविधि देखी जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जम्मू के सुचेतगढ़ तहसील में सीमा बाड़ की ओर आक्रामक रूप से बढ़ रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी,लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। खतरा भांपकर BSF के जवानों ने उस पर गोलीबारी की।

उसे BSF की हिरासत में ले लिया गया। बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान सिराज खान, पुत्र जाहिद खान,गाँव 27 चक, तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब, पाकिस्तान के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कॉउंटरपार्ट के समक्ष विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...