@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
पूर्णिया एयरपोर्ट का ऐतिहासिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस उपलब्धि से बिहार को नई उड़ान देगी, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के स्वर्णिम अवसर खोलेगी।

नीतीश कुमार ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माताएं संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य हेतु यह व्रत करती हैं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने हिन्दी दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, पर हिन्दी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो राष्ट्र को एकजुट करती है। उन्होंने हिन्दी के सम्मान, प्रयोग और विकास का आह्वान किए।

पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में रोहतास जिले की एनएच-2 व रेल परियोजना से जुड़ी भूमि मूल्यांकन संबंधी 28 मामलों का निपटारा किए गए।

पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय एमसीएमसी समिति सक्रिय है। यह फेक न्यूज व पेड न्यूज पर त्वरित कार्रवाई, विज्ञापनों का प्रमाणीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में खेल भवन में “अस्मिता महिला भारोत्तोलन सिटी लीग” का आयोजन किया गया।बिहार भारोत्तोलन संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत 13 सितंबर को कार्यक्रम संपन्न हुए। उपाधीक्षक पूनम कुमारी व अध्यक्ष अरुण ओझा ने उद्घाटन किया। महिला खिलाड़ियों की ऊर्जा व प्रतिभा संवर्धन पर जोर दिए गए ।

नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों हेतु सभी कोषांग के वरिष्ठ व नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सात विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयरहित मतदान हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को समय पर दायित्व पालन के निर्देश मिले।

गया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश पर बिहार विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत वज्रगृह और मतगणना केंद्रों का भौतिक सत्यापन किए गए। उन्होंने गया कॉलेज व बाजार समिति का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं व मतगणना की तैयारी सुनिश्चित की।