@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए 2 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। उच्च शिक्षा ऋण अब ब्याजमुक्त, 2 लाख तक 84 किस्तें, अधिक पर 120 किस्तें, इससे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा एवं भविष्य संवर सकेगा।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की है। सेविकाओं को ₹9,000 व सहायिकाओं को ₹4,500 प्रतिमाह मिलेगा। निर्णय से उनका मनोबल बढ़ेगा और माँ-बच्चों का कल्याण सुनिश्चित होगा।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में राज्य के सभी 9817 विकास मित्रों को व्यक्तिगत और पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार महादलित विकास मिशन ने SBI एवं PNB से एमओयू किया, विकास मित्रों को कॉरपोरेट पैकेज से आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की समीक्षा के तहत नालंदा जिले के अस्थावाँ एवं राजगीर विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने दावे-आपत्तियों की समीक्षा कर 25 सितम्बर तक शत-प्रतिशत निष्पादन, ईपी-रेशियो, जेंडर रेशियो, पीडब्ल्यूडी मार्किंग व सुविधाओं पर जोर दिया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में पटना के गांधी मैदान में होने वाले रामलीला महोत्सव और रावण वध कार्यक्रम की तैयारियों का वरीय पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। आयोजन समिति संग विमर्श कर अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात और विधि-व्यवस्था की तैयारियां त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कुल 6 आम नागरिकों से दैनिक लोक साक्षात्कार किए। प्राप्त आवेदनों को त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों व कार्यालयों को अग्रसारित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय सभाकक्ष में “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” को लेकर एक अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 15 दिवसीय अभियान की रूपरेखा बताई। ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सफाई पूर्व-पश्चात तस्वीरें अपलोड होंगी। रैली, वृक्षारोपण, प्रतियोगिताएँ, स्वास्थ्य मेले व पोषण कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना व सफल संचालन के निर्देश दिए गए।

औरंगाबाद के जिलाधिकारी कांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान प्राथमिकता है। आचार संहिता पालन, प्रलोभनों पर निगरानी, उड़नदस्ता सक्रियता व जब्ती अपलोडिंग पर जोर दिया।
0498mz