@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
विकासखण्ड द्वारीखाल की बैठक मे नोडल अधिकारियों ने दी विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी, समितियांे का किया गया गठन। क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार चर्चा की दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या सामने रखी।

सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समय से निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने शिक्षा विभाग से सम्बन्धित जानकारी में बताया कि पी.एम. योजनान्तर्गत रा.प्रा.वि. बमोली चयनित है जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय से सुविधाएं दी जाती हैं। .2 अटल उत्कृष्ट इण्टर कालेज है चैलूसैण एवं देवीखेत जहां सी.बी.एसई पैटर्न में पढाई होती हैं एवं मुफ्त में किताबे दी जाती हैं।
जल संस्थान की चर्चा में सहायक अभियन्ता देवेश पचैरी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 36 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पचंायत हिलोगी में पेयजल की समस्या है। जिसका जल्द ही निराकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में डा. आर्यन सैनी ने विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी और बताया कि दिनांक 24..9.2.25 को विकासखण्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विकलांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। कृषि विभाग की चर्चा में संजय वास्ताव ने कृषि से सम्बन्धित जानकारी दी।

उद्यान विभाग की चर्चा में सहा. विकास अधिकारी कमल सैनी ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग की चर्चा में डा. उमेश सिंह द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। भूपेन्द्र सिंह खाद्य पूर्ति अधिकारी एवं गीता सलानी द्वारा महिला बाल विकास विभाग की जानकारी दी गयी। जिला उद्योग केन्द्र से सलोनी नेगी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानाकरी साझा की गयी।
प्रमुख राणा ने अपने सम्बोधन में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज की बैठक जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्यायें रखी गयी हैं उनका निस्तारण कर इसकी सूचना से सम्बन्धित जनप्रतिनिधि एवं इस कार्यालय को भी अवगत करायें तथा विकास कार्यो में सभी अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करें। खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम्य विकास विभाग की जानकारी दी गयी सहायक विकास अधिकारी पचंायत कृष्णपाल सैनी द्वारा समितियों के गठन के बारे में जानकारी दी गयी एवं विकासखंड स्तरीय 6 समितियां का गठन किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उपप्रमुख कौशल्या देवी, जिला पचंायत सदस्य महेन्द्र राणा, अर्जुन नेगी, क्षेत्र पचंायत लतीफन बेगम, कुसुम देवी,वीरेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रमोहन, मनीषा, उषा बडोला, कुलदीप नेगी, जितेन्द्र सिंह, राजन, रोबिन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, प्रधान विनीता भण्डारी, आशीष बिष्ट विजेंद्र सिंह,किशोरी लाल,हेमलता देवी, हर्षदेव नैथानी, राजेश जोशी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विकास चौधरी ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन टीकाराम कौठियाल सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

