@ रायपुर छत्तीसगढ़ :-
गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले को राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में किए गए पर्यावरणीय पर्यटन विकास कार्यों के लिए ‘इको-टूरिज्म साइट 2025’ राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कलेक्टर मती लीना मंडावी को प्रदान किया। राजमेरगढ़ अब प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर विशेष पहचान बना चुका है।

