@ नई दिल्ली :-
केंद्रीय सरकार के आदेशों के अनुपालन में, प्रवीण कुमार, आईपीएस (डब्ल्यू.बी.:1993) ने 30 सितम्बर 2025 अपराह्ण से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राहुल रसगोत्रा, आईपीएस से पदभार ग्रहण किया, जो 30 सितम्बर 2025 को एक गौरवशाली कार्यकाल के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर आईटीबीपी मुख्यालय में आयोजित संक्षिप्त समारोह में औपचारिक रूप से बैटन हस्तांतरण किया गया। इस विशिष्ट बल में शामिल होने से पूर्व, प्रवीण कुमार खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर कार्यरत थे। अपने 32 वर्षों के गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने अपने कैडर पश्चिम बंगाल एवं आसूचना ब्यूरो(आईबी) में अनेक महत्त्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें भारतीय पुलिस पदक (आईपीएम), राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम), पुलिस (विशेष ड्यूटी) पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक तथा असाधारण आसूचना कुशलता पदक से अलंकृत किया गया है।

