@ शिमला हिमाचल :-
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हिमुडा को राज्य के लोगों की सुविधा और आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिमला शहर के निकट प्रस्तावित जाठिया देवी टाउनशिप की भी समीक्षा की और हिमुडा को परियोजना को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र एक सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाठिया देवी सैटेलाइट टाउन शिमला शहर में भीड़भाड़ को कम करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आवासीय सुविधा के साथ लोगों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सैटेलाइट टाउन की रूपरेखा को तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के विकासनगर में बनने वाले वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परिसर शहर के सबसे आधुनिक भवनों में से एक होगा, जिसमें सरकारी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आगामी आवासीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की और राज्य के लोगों की सुविधा के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ, निदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन हेमिस नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

You made some nice points there. I did a search on the topic and found a good number of people will have the same opinion with your blog.
Hi, Neat post. There’s a problem together with your website in internet explorer, may check thisK IE nonetheless is the market chief and a huge section of people will leave out your great writing because of this problem.
You need to take part in a contest for among the finest blogs on the web. I will suggest this website!
Thanks, I have just been looking for information about this topic for a long time and yours is the greatest I’ve found out so far. But, what in regards to the conclusion? Are you certain about the source?
I’m truly enjoying the design and layout of your website. It’s a very easy on the eyes which makes it much more enjoyable for me to come here and visit more often. Did you hire out a designer to create your theme? Fantastic work!