उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने 31 अक्तूबर 2025 को विशेष अभियान 5.0 सफलतापूर्वक संपन्न

@ नई दिल्ली :-

उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) ने 31 अक्तूबर 2025 को विशेष अभियान 5.0 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसमें संस्थागत स्वच्छता, जगह का सही इस्तेमाल, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा करने में अच्छे परिणाम हासिल किए गए। अभियान की तैयारी का चरण 15-30 सितंबर 2025 तक चला। इसके बाद 2-31 अक्तूबर 2025 तक गहन कार्यान्वयन चरण चला।

इस अभियान के दौरान मंत्रालय ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बढ़ाने, इस्तेमाल करने लायक ऑफिस की जगह खाली करने के लिए रिकॉर्ड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और कबाड़ और लंबित मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। सीनियर लेवल पर लगातार निगरानी और समय-समय पर समीक्षाओं ने विशेष अभियान 5.0 के उद्देश्यों का प्रभावी कार्यान्वयन और पालन सुनिश्चित किया।

मुख्य बातें

उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और इसके साथ जुड़े संगठनों ( जिनमें NEDFi, NERAMAC, NERCORMS, NECBDC, NEC, और NEHHDC शामिल हैं)  ने समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्वच्छता और प्रशासनिक सुधार किए:

  • मंत्रालय और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों में 36 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिससे पहचाने गए लक्ष्य का 100% हासिल हुआ।
  • व्यवस्थित सफाई और रिकॉर्ड मैनेजमेंट के माध्यम से 3,664 वर्ग फुट ऑफिस की जगह खाली की गई।
  • पहचानी गई सभी 46 सार्वजनिक शिकायतों का 100% निपटारा किया गया और 3 वीआईपी संदर्भों का निपटारा किया गया।
  • 32 ई-फाइलों की समीक्षा के साथ-साथ 217 फिजिकल फाइलों की समीक्षा की गई और उन्हें हटाया गया।
  • कबाड़ और खराब हो चुकी चीज़ों के निपटारे से ₹7,82,814 का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • संसद सदस्यों के 5 और राज्य सरकारों के 3 सहित सभी 8 संदर्भों का पूरी तरह से निपटारा किया गया, जिससे 100% अनुपालन हासिल हुआ।

इस अभियान की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रसारित-प्रचारित गया। इससे लोगों की ज़्यादा से ज़्यादा भागीदारी और विज़िबिलिटी पक्की हुई। इसके साथ ही, मंत्रालय ने सुशासन के लगातार प्रयासों के तहत साफ़-सफ़ाई बनाए रखने, प्रशासनिक दक्षता को मज़बूत करने और नागरिकों की शिकायतों का समय पर निपटारा करने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...