@ भुवनेश्वर ओडिशा :-
वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, यह देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज हम सब भारतवासी, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन का प्रभाव बहुत दूरगामी है। विशेषकर छोटे बच्चों, छात्रों और युवाओं पर इसका बहुत प्रभाव पड़ेगा। आने वाले दिनों में यह राष्ट्रवाद को एक नई परिभाषा देने में सफल होगा, ऐसा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यस्तरीय राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहा।


