उत्तराखंड के जयहरीखाल में “नमामि गंगे” के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता शपथ” कार्यक्रम का आयोजन

@ कमल उनियाल पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड :-

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में “नमामि गंगे” के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता शपथ” कार्यक्रम का आयोजन एक उत्साहवर्धक और जन-जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एल. आर. राजवंशी ने गंगा नदी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से गंगा की स्वच्छता के लिए जीवन में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का केंद्र बिंदु सामूहिक “गंगा स्वच्छता शपथ” थी, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने शपथ ली कि वे गंगा माता को प्रदूषित नहीं करेंगे, जल संरक्षण का प्रयास करेंगे, लोगों को जागरूक करेंगे और गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। परिसर “जय जय गंगे! नमामि गंगे!” के उद्घोष से गूंज उठा।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात, गंगा की दो प्रमुख धाराओं – अलकनंदा और भागीरथी के नाम पर एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस ‘महासमर’ ने छात्रों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और खेल के माध्यम से टीम भावना और स्वच्छता के संदेश को बढ़ावा दिया।

इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मधवाल, डॉ. आर. के. द्विवेदी, डॉ. डी. एस. चौहान, डॉ. वी. के. सैनी, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. डी. सी. मिश्रा, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. शिप्रा और डॉ. शोएब अजीम अंसारी ,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस. सी. पोखरियाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन नोडल वरुण कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...