@ जयपुर राजस्थान :-
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले के सामान्य चिकित्सालय में पेन एंड पैलियेटिव केयर क्लिनिक का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार ने अपने दोनों बजटों में आमजन के स्वास्थ्य को तरजीही देते हुए चिकित्सा तंत्र को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। इसी दिशा में सामान्य अस्पताल में असाध्य रोगों एवं कैंसर से पीड़ित मरीजों को पेन एवं पैलियेटिव केयर की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु यह क्लिनिक प्रारम्भ किया गया है जिससे असाध्य बीमारियों से मरीजों की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ उन्हें जिला स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि शिशु वार्ड के उन्नयन के लिए डीएमएफटी फण्ड से 8 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में अपने दैनिक पौधारोपण करने के संकल्प के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि पेन एंड पैलियेटिव केयर क्लिनिक सुविधा के तहत लाइफ लिमिटिंग इलनेस, हार्ट अटैक, स्ट्रॉक व लकवा, कैंसर, एचआईवी/एडस, किडनी व लंग फेल्योर, स्पाइनल इंजरी जैसी गंभीर व दीर्घकालीक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
