बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां तैयार किये जा रहे विभिन्न प्रकार के वस्त्रों एवं कार्यरत कर्मियों की संख्या आदि संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
👉  नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जूतों से संबंधित बाजार, कच्चे माल आदि के संबंध में प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश  ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम.एल.ए. आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एम.एल.ए. आवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जायेगा। इस आवास में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है।
👉 नीतीश कुमार ने जे.पी. गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान निर्देश दिया कि जे.पी. गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। जे.पी. गंगा पथ का सौंदर्यीकरण कार्य बेहतर ढंग से कराएं। साथ ही कहा कि पथ के बगल में बनने वाले पार्क में रेलिंग का भी निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें और उन्हें घूमने-फिरने में सुविधा हो।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं शाखाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर कार्यालय प्रबंधन के साथ कार्यों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित करते हुए विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये।
👉 लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा सत्संडा पहाड़ी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पर्यटन विकास की दृष्टि से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल है, इसके विकास से आर्थिक मजबूती और रोजगार के नये प्राप्त होंगे।
👉 नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सीतामढ़ी मेला महोत्सव- 2025 को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित नीलाम पत्र वाद को जल्द-से-जल्द निपटाने के निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में थरुहट विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई सहित ब्लैकलिस्टिंग आदि के साथ डीबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र में यातायात प्रबंधन,लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सांसद सह केन्द्रीय मंत्री डॉ.राजभूषण चौधरी/ विधायक रंजन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...