बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही राजेन्द्र घाट स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
👉 अष्टादश बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।
👉 समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’, 2025 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागीय सचिव मती बंदना प्रेयषी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हर दिव्यांगजन के सपनों को नई दिशा और नए आयाम देने का संकल्प लिया गया।
👉 आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में धरोहर संस्करण-2 के ड्राफ्ट पर विमर्श हेतु बैठक हुई। मालूम हो कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समुदायों के परंपरागत आपदा-निवारण तरीकों का संकलन करते हुए कॉफी टेबल बुक ‘धरोहर’ प्रकाशित किया जाना है। बैठक में संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ताओं के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। सभी अंचलाधिकारियों को उनके अंचल क्षेत्रान्तर्गत सरकारी जमीन का सम्पूर्ण ब्यौरा तैयार करने, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन के आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन करने, नापीवाद एवं अतिक्रमणवाद का विधिवत संचालन करने तथा विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में राजगीर महोत्सव, 2025 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में राजगीर महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु 32 कोषांगों का गठन किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
👉 लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भव्या व M-ASHA पोर्टल, OPD–IPD सेवाएं, टीबी मुक्त भारत, पोलियो अभियान, नियमित टीकाकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिले में घाटों का सौंदर्यीकरण एवं सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विषय पर नई दिल्ली से आए प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने अविलंब बेहतर कार्य योजना बनाकर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नींव रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...