गाज़ियाबाद जिले में मोदीनगर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना,बेटे ने मां की हत्या

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। शुक्रवार रात जनता कॉलोनी, फफराना रोड में राहुल (40) नामक व्यक्ति ने अपने परिवार में चल रहे लगातार विवादों से परेशान होकर अपनी 68 वर्षीय मां मधु की हत्या कर दी और इसके बाद सीधे थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल ने थाने में पहुंचकर स्वयं पूरी घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सक्सेना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल अपनी मां और पत्नी के बीच चल रहे रोज़ाना के झगड़ों से तनाव में था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को भेज दिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...