सीआरआईएसपीआर नवाचार और अनुवाद उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए आशय पत्र

@ नई दिल्ली :-

CRISPR नवाचार और अनुवाद उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह अत्याधुनिक सीआरआईएसपी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके प्रयोगशाला में किए गए वैज्ञानिक आविष्कारों को वास्तविक दुनिया के नैदानिक ​​अनुप्रयोगों में परिवर्तित करने के लिए एक समर्पित केंद्र होगा। CRISPR एक जीन-संपादन तकनीक है जो वैज्ञानिकों को डीएनए को सटीक रूप से काटने, बदलने या हटाने की अनुमति देती है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बेंगलुरु स्थित स्वायत्त संस्थान जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और किफायती निदान विकसित करने के लिए क्रिसप्र जीन-संपादन तकनीक का उपयोग करके जैव प्रौद्योगिकी पर केंद्रित दिल्ली स्थित क्रिसप्रबिट्स प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से सीओई-सीआईटी की स्थापना के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर की घोषणा की। यह देश में शिक्षा और उद्योग जगत के बीच एक ऐतिहासिक सार्वजनिक-निजी साझेदारी है।

सीओई-सीआईटी का उद्देश्य प्रयोगशाला में तैयार दवाई रोगी तक पहुंचाने और जेएनसीएएसआर की मूलभूत जैव चिकित्सा विज्ञान में दक्षता और CRISPR बिट्स की अनुप्रयुक्त जीन-संपादन और ट्रांसलेशनल प्लेटफॉर्म में विशेषज्ञता को मिलाकर चिकित्सीय लाभ प्रदान करना है। यह दर्शाता है कि भारतीय वैज्ञानिक नवाचार सामाजिक और नैदानिक ​​लाभ के लिए प्रभावी ढंग से कैसे उपयोग किया जा सकता है।  इसके साथ ही यह उत्कृष्टता केंद्र  देश के जैव प्रौद्योगिकी और नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए अकादमिक-उद्योग साझेदारी के लिए अनुकरणीय राष्ट्रीय मॉडल के रूप में कार्य करेगा।

जेएनसीएएसआर के अध्यक्ष उमेश वाघमारे ने बताया कि स्वास्थ्य विज्ञान में किफायती और सुलभ नवीन समाधानों के विकास के लिए इंटेलिजेंट मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म में विशेषज्ञ क्रिस्परबिट्स के साथ साझेदारी में अपने परिसर में इस सह-शिक्षण संस्थान की स्थापना करना जेएनसीएएसआर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। आनुवंशिकी, आणविक एवं रासायनिक जीव विज्ञान और कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान में आपसी समन्वय के साथ यह अनूठी साझेदारी समाज और राष्ट्रीय मिशनों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...