पश्चिम बंगाल के शेख शाहजहां मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया

@ कोलकाता पश्चिम बंगाल :-

पश्चिम बंगाल के शेख शाहजहां मामले में प्रमुख गवाह भोलानाथ घोष की हत्या के प्रयास में मुख्य संदिग्ध अलीम मोल्ला को पुलिस ने रात गिरफ्तार कर लिया। उसे आज बसीरहाट अदालत में पेश किया जाएगा।

10 दिसंबर को उत्तरी 24 परगना जिले में ट्रक की टक्कर में भोलानाथ घोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उनके छोटे बेटे और कार चालक की मौत हो गई थी। भोलानाथ, संदेशखाली के पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां की हत्‍या के मामले में प्रमुख गवाह है। वह इस मामले में गवाही देने के लिए बसीरहाट अदालत जा रहे थे। भोलानाथ के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना जानबूझकर की गई थी और यह हत्या के प्रयास का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...