लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनायी गयी उत्तराखंड के गाँधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की जयन्ती

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के गाँधी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की विकास खंड द्वारीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वीन छोटा में लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय ग्वीन छोटा के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, सहयाक अध्यापिका हेमलता रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संजना पंवार ने दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनहे श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के गानो के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने स्व, बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा बडोनी जी राजनीति और सामाजिक जीवन के मर्मज्ञ विद्वान थे।

उनहोने बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक विद्यालय खोले। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार द्वारा गढभोज का भी आयोजन किया गया जिसमे पहाड का पारम्परिक भोज बाडी, झंगोरा, खीर, मंडुआ की रोटी, चटनी, कंडाली का साग स्वाद का जायका लिया।

उधर भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में भी उत्तराखंड आंदोलन के प्रथम प्रणेता स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्या प्रोफेसर लवली रानी राजवंशी ने स्व, बडोनी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा स्वःबडोनी ने तीस दिन उपवास रखकर अलग राज्य की मांग की थी और वे लोक संस्कृति के मंझे कलाकार थे। प्राध्यपिका डाक्टर पवनिका चंदोला द्वारा गढवाली भाषा में बडोनी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर एपी मधवाल, डाक्टर आर .के तिवारी, डाक्टर कमल कुमार, डाक्टर वीके सैनी सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...