बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में संरक्षित मौर्यकालीन स्तंभों, बुलंदीबाग, कुम्हरार उत्खनन स्थल, 80 स्तंभों वाले विशाल हॉल और पाटलीपुत्र दीर्घा में लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क का सौंदर्यीकरण और रखरखाव बेहतर ढंग से किया जाए और इसके संरक्षण के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा जाए। उन्होंने कहा कि कुम्हरार का ऐतिहासिक महत्व है। इस स्थल का रखरखाव पर्यटकों के लिए जरूरी है और यह बिहार की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
👉 नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शुभकामनाएँ स्वीकार कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की बधाई दी और राज्य की निरंतर प्रगति, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि नया वर्ष बिहार के विकास, सामाजिक सद्भाव और बेहतर प्रशासन के लिए नई ऊर्जा और संकल्प लेकर आया है।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर–2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में ऐसे प्रकाशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैलेंडर के माध्यम से वर्षभर आपदा से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ आम लोगों तक पहुँचेंगी, जिससे आपदाओं के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल विभाग ने वर्ष 2025 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सफल मेजबानी की। इस दौरान 257 प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनाए गए और 64 एकलव्य केंद्र व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए गए। मशाल कार्यक्रम से 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ा गया और 8053 पंचायतों में खेल क्लब पंकृत किए गए। सात निश्चय योजना (03) के तहत नववर्ष 2026 से पटना में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण शुरू होगा। राज्य के सभी जिलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एकलव्य केंद्र क्रियाशील होंगे। खेल छात्रवृत्ति के नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और BPSC, BTSC तथा BSSC के माध्यम से खेल प्रशासन को और मजबूत किया जाएगा। खेल विभाग का उद्देश्य बिहार की खेल प्रतिभाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना और राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर सशक्त बनाना है।
👉 नववर्ष 2026 के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जे.पी. गंगा पथ एवं ईको पार्क में नववर्ष मना रहे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। ईको पार्क में परिवारों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें अपने पास पाकर उत्साहित होकर तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किया।
👉 उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में सोमवार, 05 जनवरी 2026 को प्रेक्षा भवन (नगर सभागार), भागलपुर में “भूमि सुधार जनकल्याण संवाद” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी देना और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करना है।
👉 किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में अभियान बसेरा–2 के तहत किशनगंज, पोठिया और कोचाधामन प्रखंडों के 78 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। इन पर्चों के माध्यम से लाभुकों को उनके भूमि अधिकारों और रिकॉर्ड का प्रमाण मिला। जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह कदम लाभुकों के वन स्तर को बेहतर बनाने और उनके सामाजिक व आर्थिक अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...