रन फॉर राम मैराथन ने अयोध्या में चौथे संस्करण की जर्सी लॉन्च की

@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-

रन फॉर राम मैराथन के चौथे संस्करण की आधिकारिक इवेंट जर्सी का वर्चुअल लॉन्च के माध्यम से अनावरण किया गया। यह अनावरण 22 फरवरी 2026 को लता मंगेशकर चौक , अयोध्या से होने वाली भव्य मैराथन से पहले उत्साह और ऊर्जा बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आधिकारिक मैराथन जर्सी के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड साझेदार के रूप में जुड़ा हुआ है, जो इस प्रेरणादायक खेल पहल को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह अनावरण आस्था, सामुदायिक भागीदारी और खेल भावना पर आधारित देश के प्रमुख मैराथन आयोजनों में से एक की अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

क्रीड़ा भारती, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित यह मैराथन अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण रही है। आस्था और खेल उत्कृष्टता से प्रेरित यह आयोजन ऐसा मंच प्रदान करता है, जहाँ आध्यात्मिक भावना और खेल अनुशासन का संतुलित समन्वय देखने को मिलता है।

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार की ‘नवरत्न’ श्रेणी की कंपनी है, जिसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है और जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन तथा रियल एस्टेट जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में कार्यरत है। गुणवत्ता, नवाचार और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की अपनी मजबूत पहचान के साथ ‘रन फॉर राम’ में एनबीसीसी की भागीदारी राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को दर्शाती है।

आधिकारिक जर्सी पर सभी सहयोगी भागीदारों के लोगो प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए हैं, जो इस आयोजन के प्रति सामूहिक सहयोग और समर्थन का प्रतीक हैं।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा,“रन फॉर राम जर्सी का शुभारंभ केवल एक और मैराथन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह उस सतत अभियान का प्रतीक है, जो आस्था, स्वास्थ्य को जोड़ता है। हम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, गोवा सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार, nranvp और अपने सभी सहयोगी भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस यात्रा में लगातार सहयोग दिया है। उनका समर्थन हमें हजारों लोगों को भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और स्वस्थ व एकजुट भारत के संकल्प के साथ जोड़ने में मदद करता है।”

‘रन फॉर राम 2026’ में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस मैराथन में एथलीट, फिटनेस प्रेमी, परिवार, वरिष्ठ नागरिक, युवा और आध्यात्मिक प्रेरणा से जुड़े लोग समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। पावन नगरी अयोध्या में यह आयोजन स्वास्थ्य, एकता और राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के अन्य सहयोगी भागीदारों में गोवा सरकार (सिल्वर पार्टनर), छत्तीसगढ़ सरकार और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ब्रॉन्ज पार्टनर), अमूल (रिफ्रेशमेंट पार्टनर), पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (इंडस्ट्री पार्टनर), स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन (नॉलेज पार्टनर), श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (स्पिरिचुअल पार्टनर), अयोध्या शोध संस्थान (कल्चरल पार्टनर), निस्वार्थ कदम (सपोर्टिंग पार्टनर), जेके टायर (एसोसिएट पार्टनर), अयोध्या नगर निगम (होस्ट सिटी पार्टनर), डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (होस्ट सिटी पार्टनर) तथा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एसोसिएट पार्टनर) शामिल हैं।

अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा और राम कथा पार्क की सुंदर पृष्ठभूमि में आयोजित यह जर्सी अनावरण ‘रन फॉर राम’ के चौथे संस्करण के लिए प्रेरणादायक माहौल तैयार करता है—एक ऐसी मैराथन, जहाँ भक्ति और दृढ़ संकल्प का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...