भारत रंग महोत्सव 2026 विभिन्न क्षेत्रों के नाट्य रंगों का प्रतिनिधित्व करती हुई सशक्त प्रस्तुतियों जारी

@ नई दिल्ली :-

18 फ़रवरी 2026 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का प्रमुख रंगमंच महोत्सव, 25वाँ भारत रंग महोत्सव (2026)—जो विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय रंगमंच उत्सव है—18 फ़रवरी 2029 को अपने 23वें दिन में प्रवेश कर गया। यह दिन उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुतियों के उत्सव के साथ-साथ कला के क्षेत्र में सुलभता और समावेशन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

इस दिन दिल्ली केंद्र पर आठ प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं, जबकि जालंधर (पंजाब) और त्रिशूर (केरल) अध्यायों का समापन हुआ। साथ ही जोधपुर, उज्जैन और लद्दाख में महोत्सव की प्रस्तुतियाँ जारी रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बीआरएम 2026 की उपस्थिति दर्ज हुई—हाल की प्रस्तुति सपनों की उड़ान 17 फ़रवरी को क़तर में इंडियन वीमेन एसोसिएशन (IWA) द्वारा इंडियन कल्चरल सेंटर, दोहा में की गई। महोत्सव का आयोजन 19 और 20 फ़रवरी को क्रमशः सूरीनाम (दक्षिण अमेरिका) और दुबई में भी प्रस्तावित है।

दिन का एक प्रमुख आकर्षण एनएसडी छात्र संघ द्वारा आयोजित ‘अद्वितीय’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध फिल्मकार शूजित सरकार और एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी के बीच हुई विचारोत्तेजक बातचीत रही। सरकार ने बताया कि रंगमंच से उनके प्रारंभिक परिचय ने उनके सिनेमाई सफ़र को किस तरह आकार दिया। विज्ञापन फ़िल्मों पर उनकी पकड़ के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लघु प्रारूप की विज्ञापन फ़िल्में भी त्रिअंकीय संरचना पर आधारित होती हैं।

रंगमंच के प्रभाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने सिनेमा को “रंगमंच का विस्तार” बताया और पीकू का उदाहरण दिया। उन्होंने दिवंगत इरफ़ान ख़ान सहित अभिनेताओं—जो एनएसडी के पूर्व छात्र थे—के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और कहा कि वे फ़िल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद मंच प्रस्तुति की तरह लेते थे। दर्शक दीर्घा में मौजूद नवोदित कलाकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची प्रतिभा और निरंतर प्रयास को मुंबई फ़िल्म उद्योग सदैव सम्मान देता है।

दिन भर विविध और समृद्ध नाट्य प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। इस्त्वान ऑर्केनी का नाटक द टॉथ्स, संतनु बोस के निर्देशन में, लिस्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली/हंगरी दूतावास द्वारा प्रस्तुत किया गया। एनएसडी के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मंजनाथ भगावत होस्टोटा द्वारा लिखित और गुरु बन्नांजे संजीव सुवर्णा द्वारा निर्देशित गुरुदक्षिणा का मंचन किया। भोजपुरी नाटक खुलल रह गइल खिड़की के एगो पाला, हरिसुमन बिष्ट द्वारा लिखित और कुमार वीर भूषण के निर्देशन में, बाबू शिवजी राय फ़ाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

थिएटर फ़ॉर थिएटर, चंडीगढ़ ने बलवंत गार्गी द्वारा लिखित और गुरप्रीत सिंह के निर्देशन में पंजाबी प्रस्तुति कनक दी बल्लि का मंचन किया। ओडिशा से अभिनया जागृति इंस्टिट्यूट ऑफ़ थिएटर द्वारा दीपक रंजन पति की लिखित-निर्देशित कृति मिरिया प्रस्तुत की गई। लोकधर्मी, कोच्चि ने डॉ. चंद्रदासन की मलयालम एकल प्रस्तुति अगलेयुम क्लियोपात्रयुम (एग्ले एंड क्लियोपेट्रा) मंचित की। त्रिपुरा के टीआईई विंग ने हिमांशु बी. जोशी द्वारा लिखित और बिप्लव बोरकाकोटी के निर्देशन में टेम्पटेशन्स प्रस्तुत किया।

मैथिली नाटक सखा, कश्यप कमल द्वारा लिखित-निर्देशित, अचिनिर्जल, दिल्ली के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही हिंदी रूपांतरण भूत की अमकथा, हिमांशु बी. जोशी द्वारा रूपांतरित और अरुणा कुमार मलिक के निर्देशन में, एनएसडी की थिएटर-इन-एजुकेशन कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने बच्चों और युवा दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

आदिरंग 2026 महोत्सव खंड अपने दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करता रहा। इसमें विविध प्रस्तुतियों के साथ-साथ देशभर की पारंपरिक हस्तकलाओं की जीवंत क्राफ़्ट मेला भी शामिल रहा।

25वाँ संस्करण—बीआरएम 2026—27 जनवरी से 20 फ़रवरी 2026 तक 25 दिनों तक आयोजित हो रहा है, जिसमें विश्व भर की 228 भाषाओं और बोलियों में 277 से अधिक प्रस्तुतियाँ शामिल हैं, जिनमें कई अल्प-प्रतिनिधित्व वाली भाषाएँ भी सम्मिलित हैं। इस महोत्सव में 9 देशों की सहभागिता के साथ देश के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से रंगमंच समूह भाग ले रहे हैं।

भारत की नाट्य विविधता का उत्सव मनाते हुए, बीआरएम 2026 में बाल समूहों, जनजातीय समुदायों और हाशिये पर मौजूद वर्गों के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी शामिल हैं, जो समावेशन और रंगमंच के सार्वभौमिकरण के प्रति एनएसडी की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती हैं।

एनएसडी रंगमंच के प्रसार और लोकतंत्रीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। हाल ही में उसने रंगमंच को बढ़ावा देने हेतु इंटरनेट रेडियो रंग आकाश की शुरुआत की है तथा अपनी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नाट्यम भी लॉन्च की है, ताकि देशभर के रंगमंच प्रेमियों तक अपनी चयनित और मूल्यवान प्रस्तुतियाँ पहुँचाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...