दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई,दिलशाद गार्डन में करोड़ों की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

शाहदरा जिला के दिलशाद गार्डन इलाके में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान उर्फ शेर खान (23) के रूप में हुई है, जो कलंदर कॉलोनी, दिलशाद गार्डन का निवासी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार उसके पास से 1.022 किलोग्राम कमर्शियल क्वॉन्टिटी हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
डीसीपी (क्राइम) संजय कुमार यादव ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम 20 फरवरी को शाहदरा जिले में सक्रिय ड्रग सप्लायर्स पर नजर रखे हुए थी। हेड कॉन्स्टेबल सिकंदर के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र और नीतू की टीम ने दोपहर करीब 3:50 बजे एच-पॉकेट स्थित सेंट्रल पार्क के पास आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में पुलिस को हेरोइन के सोर्स और इसे लेने वाले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सप्लाई चेन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता चला है और आगे की कार्रवाई जारी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का परिवार पहले से ही NDPS मामलों में संलिप्त रहा है। उसकी मां पर NDPS एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं और उसे दिल्ली से तड़ीपार किया जा चुका है। वहीं, उसके पिता के खिलाफ वर्ष 2023 में जीटीबी एनक्लेव थाने में NDPS का मामला दर्ज हुआ था। उसका बड़ा भाई भी इस वर्ष गीता कॉलोनी थाने में दर्ज एक NDPS केस में फिलहाल जेल में बंद है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी एक संगठित, परिवार आधारित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। उसके पास से हेरोइन के अलावा एक स्कूटर, पांच किलो की सोने की चेन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय ड्रग तस्करी गिरोहों पर बड़ा असर पड़ेगा। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...