प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की

@ नई दिल्ली :-

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस, महामहिम शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल सबाह के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की।

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करता है और इस मुश्किल समय में कुवैत के लोगों के साथ खड़ा है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल करने में बातचीत और कूटनीति के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने में कुवैती नेतृत्व के लगातार समर्थन की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;

 कुवैत के क्राउन प्रिंस, महामहिम शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ फ़ोन पर सार्थक बातचीत हुई। भारत कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करता है और इस मुश्किल समय में उसके लोगों के साथ खड़ा है।

हमने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में बातचीत और कूटनीति के महत्व पर ज़ोर दिया। कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कुवैती नेतृत्व के लगातार समर्थन की तारीफ़ की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...